आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चौकीदार सहित दो व्यक्ति घायल,एक युवक की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद में शनिवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के माधे कचहरी गांव निवासी चौकीदार रामाशीष राम उम्र 60 और उनके घर के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इसी गांव के चंदन चंद्रवंशी के पुत्र ओमप्रकाश उम्र 16 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर सभी व्यक्ति अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।इसी बीच यह घटना हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडली अस्पताल पहुंचाया।वही घटना के बाद पुलिस ओम प्रकाश चंद्रवंशी के शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडली अस्पताल भेज दिया है।इस घटना के बाद से मृतक ओमप्रकाश चंद्रवंशी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!