
Location: Garhwa
गढ़वा जिले में पोषण अभियान योजना के तहत 1,330 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं और 50 महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन वितरण के लिए नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग (समाज कल्याण) के तहत किया गया, जिसका मुख्य आयोजन 26 मार्च 2025 को रांची के प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इसी के आलोक में गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर भी स्मार्टफोन वितरण किया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद ने विभिन्न परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिकाओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन सौंपे। स्मार्टफोन पाकर लाभार्थियों ने खुशी जताई और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
स्मार्टफोन से बढ़ेगी कार्य क्षमता
स्मार्टफोन मिलने के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं के काम में आसानी होगी। वे आधार वेरीफिकेशन, फेस रिकॉग्निशन, सीबीई एक्टिविटी, इंसेंटिव, मेजरिंग एफिशिएंसी, हाउस विजिट, इंफ्रास्ट्रक्चर डेटा एंट्री, एसएएम/एमएएम जैसे कार्य डिजिटल माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगी।
कार्यक्रम में प्रमुख अधिकारियों के साथ महिला पर्यवेक्षिका प्रतिमा कुमारी, गीता कुमारी, विद्यावती कुमारी समेत जिले के सभी परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिकाएं और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।