अहीपुरवा में सर्वदलीय बैठक, 12 फरवरी को भगत सिंह चौक पर दो घंटे का रास्ता रोको का निर्णय

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर के अहीपुरवा ग्राम में भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, निजीकरण का विरोध करने, मनरेगा में बदलाव के खिलाफ तथा अन्य श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद भगत सिंह चौक के निकट रास्ता रोको कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से आम हड़ताल को समर्थन दिया जाएगा।
बैठक के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर 12 फरवरी को प्रस्तावित रास्ता रोको कार्यक्रम की लिखित सूचना दी गई। आवेदन में झंडा, बैनर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की भी जानकारी दी गई है।
बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, पूर्व जिला सचिव राजकुमार राम, विनोद ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी, श्रीराम प्रसाद, बहुजन समाज पार्टी के विश्वनाथ चंद्रवंशी तथा सीपीआई (एम) के जिला सचिव जयप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।
इधर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव श्री राम ने बताया कि ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित आम हड़ताल के समर्थन में किसान सभा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 11 फरवरी को खरौंधी तथा 12 फरवरी को रमना में प्रस्तावित किसान सभा का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!