अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Location: पलामू

मेदिनीनगर। छतरपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद में बताया कि दिनांक 13.05.25 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम केरकी में हथियार के साथ घूम रहा है और हथियार लहरा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में उस व्यक्ति की गिरफ्तारी एवं अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम केरकी में उपेंद्र लोहार उम्र 19 वर्ष पिता रामस्वरूप मिस्त्री ग्राम केरकी थाना छतरपुर जिला पलामू को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के अभियुक्त के द्वारा बताया कि ये लेबर सप्लाई करने का काम करता है। एक सप्ताह पहले इस हथियार को 18000/- रुपया में एक व्यक्ति से खरीदा है। 3-4 दिन पहले एक ठेकेदार से 6 लेबर उपलब्ध कराने के नाम पर 50,000 रूपया लिया था, जिसमें एक लेबर के घर में किसी का देहान्त हो जाने के कारण ठेकेदार को समय पर एक लेबर उपलब्ध नहीं करा पाया जिससे वो इस पर दबाव बनाने लगा, काफी समझाने का प्रयास किया पर वो नहीं माना, और घर पर आकर गाली गलौज करते हुए डरा धमका कर दबाने का प्रयास करने लगा, तो उसे अपने पास रखे हथियार निकाल कर उसे डरा रहा था कि पुलिस इसे पकड़ ली। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।गिरफ़्तार आरोपी उपेंद्र लोहार उम्र 19 वर्ष पिता रामस्वरूप मिस्त्री ग्राम केरकी थाना छतरपुर जिला पलामू रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!