Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र से आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी लाल जी ने एक टीम गठित कर कारवाई करते हुए सभी अपराधियो को गिरफ्तार किया है।पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा ने प्रिंस खान के साथ हाथ मिलाया है ओर दोनो एक साथ अब काम करेंगे।वही सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के निर्देश पर गिरफ्तार आठो अपराधी सिंगरा व चियांकी में NHAI के चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य स्थल पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के फ़िराक में था इसी क्रम में पुलिस ने अमित चौधरी, आकाश शुक्ला,कौशल पासवान,नीरज चन्द्रवंशी, छोटन पासवान, अख्तर अंसारी , अविनाश गिरी और बॉबी कुमार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, चार मैगजीन,1 जिंदा गोली, साथ मोबाइल, तीन बाइक और दहशत फैलाने के लिए एक पर्चा बरामद किया है । एसपी रिष्मा रमेशन ने प्रेसवार्ता कर बताया को अमित चौधरी, आकाश शुक्ला व नीरज चन्द्रवंशी पूर्व में भी जेल जा चुके है और जेल से बाहर निकलने के बाद फिर से इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहा था वर्तमान में सुजीत सिन्हा गैंग को सारे कार्यो को कुबेर नाम से सन्चालित किया जा रहा है।











