अवैध विदेशी शराब के बड़े भंडार का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तमदागा में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। इस संबंध में नावाबाजार थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। 12 जुलाई को की गई कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम तमदागा स्थित संजय सिंह के नए पक्के मकान में छापा मारा। मौके पर एक व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे सतर्क पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम योगेन्द्र सिंह, पिता बिशुनधारी सिंह, ग्राम तमदागा, थाना नावाबाजार, जिला पलामू बताया।

घर की तलाशी में ROYAL CARRIAGE ब्रांड की अवैध विदेशी शराब भारी मात्रा में बरामद हुई, जिसकी वैधता से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इस कारोबार में मकान मालिक संजय सिंह, बिहार निवासी सोनू सिंह और अन्य के साथ संलिप्त था और शराब की ढुलाई एवं रेकी करता था।

पुलिस ने निम्नलिखित शराब बरामद की:

ROYAL CARRIAGE ब्रांड की 215 कार्टन (180ML की 48 बोतल प्रति कार्टन)

ROYAL CARRIAGE ब्रांड की 300 कार्टन (350ML की 24 बोतल प्रति कार्टन)

ROYAL CARRIAGE ब्रांड की 20 कार्टन (750ML की 12 बोतल प्रति कार्टन)

इस संबंध में नावाबाजार थाना कांड संख्या 49/25, दिनांक 13.07.2025 के तहत धारा 274/275/292/3(5) BNS एवं 47(a) झारखंड उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!