अवैध बालू परिवहन में तीन ट्रैक्टर जब्त, मालिकों और चालकों पर एफआईआर

Location: Meral

मेराल: जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने सोहबरीया गांव में अवैध बालू परिवहन के मामले में तीन ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ गुरुवार को मेराल थाना में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने मेराल थाना प्रभारी को पत्रांक 298, दिनांक 20 मार्च 2025 के तहत चिट्ठी भेजकर मामला दर्ज कराया।

गौरतलब है कि मंगलवार रात उरिया नदी से तीन ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से बालू उठाकर बेचने के लिए सोहबरीया गांव ले जाया जा रहा था। इस दौरान थाना प्रभारी विष्णु कांत और सीओ यशवंत नायक ने छापेमारी कर ट्रैक्टरों को जब्त किया था। इसके बाद इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को भेजा गया था।

पुलिस जांच में जब्त ट्रैक्टरों के मालिकों के रूप में रेजो गांव के दुनुखाड़ टोला निवासी विनोद चौधरी, रमेशी चौधरी और हासनदाग गांव के राजेंद्र चौधरी का नाम सामने आया है। खनन विभाग ने इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!