अवैध बालू तस्करों की चांदी ,6 हजार प्रति ट्रैक्टर बालू खरीदने को मजबूर है बिरसा आवास के लाभुक

Location: Ranka

रंका; राज्य सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैए या यूं कह लें कि मूक समर्थन के वजह से सत्ता के खनक के भरोसे अबैध बालू कारोबारियों द्वारा व्यापक पैमाने पर कनहर नदी से सैकड़ों टन प्रतिदिन अबैध बालू का उत्खनन कर जहां एक और सरकार को प्रति माह लाखों रूपए राजसव का चूना लगाया जा रहा है , वही इस कारोबार से जुड़े लगों की तो चांदी कट रही है। मगर बिरसा आवास एवं कुआं निर्माण जैसे सरकारी योजनाओं के लाभुकों को गाय बकरी बेचकर निर्माण कार्य करना पड़ रहा है‌।

क्योंकि कुछ दिन पूर्व तक जहां दो हजार रुपए में एक सौ सीएफटी बालू उपलब्ध होता था वहां आज छः हजार रुपए या उससे अधिक रूपए प्रति ट्रैक्टर बालू लेना आवास योजना के लाभुकों की मजबूरी हो गया है। वर्तमान में रंका प्रखंड के सभी चौदह पंचायतों में ग्यारह सौ से अधिक बिरसा आवास योजना के लाभुकों के अलावा तकरीबन चार सौ पचास बिरसा सिंचाई कूप व अन्य कई पक्की योजनाएं संचालित हैं जो बिना बालू के नहीं बन सकती तकनीकी विशेषज्ञ और अभियंताओं के द्वारा उन योजनाओं के प्राक्कलन में जो दर दर्शाया गया है बाजार मुल्य से काफी कम हुआ करता है उपर से योजनाओं को जल्द पूरा करने का दबाव बनाया जाता है सो अलग ऐसे में लाभुक अपने सर पर छत पाने के तथा सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मजबूरी में समूह से कर्ज लेकर या पेट काट कर तथा घर में रखे बैल बकरी या अन्यान्य सामान बेच कर मिले पैसे से भी आवास पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

जमीन से जुड़े सभी लोगों को एवं संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है मगर कोई कुछ भी खुल कर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं ऐसे में लाभुक अपना सब कुछ खो कर भी लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा
    error: Content is protected !!