अलविदा जुम्मा अकीदत से अदा, शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संदेश; 23 मार्च को भगत सिंह शहादत दिवस मनाने का निर्णय

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर
पवित्र माह-ए-रमजान के अंतिम जुम्मा (अलविदा) की नमाज क्षेत्र में अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ अदा की गई। नगर उंटारी, कधवन, कुशदण्ड, नरही, बरडीहा, सोनवर्षा, हुलहुला सहित कई गांवों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
बरडीहा मस्जिद में इमाम हाफिज मनउवर अंसारी ने अपने खुत्बे में रमजान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना इंसान को बुराइयों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
ईद-उल-फितर को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। गोसाइबाग ईदगाह में सुबह 8:45 बजे, बरडीहा जामा मस्जिद में 8:30 बजे, कोइन्दी ईदगाह में 9:30 बजे, नरही और कुशदण्ड ईदगाह में 8:00 बजे, हुलहुला खुर्द मदरसा में 9:00 बजे तथा सोनवर्षा ईदगाह में 8:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

बैठक


इधर, सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर उंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने की।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ मनाएं तथा अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। शोभायात्रा आयोजकों को सभी विवरण पूर्व में उपलब्ध कराने, धारदार हथियारों के प्रयोग पर रोक तथा डीजे के सीमित उपयोग के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की बात भी कही गई।
बैठक में उपाध्यक्ष संध्या देवी, उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, तस्लीम खान, बाला रानी, रवि प्रकाश उर्फ बबलू, शमीम खान, महमूद आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, हेंहो मोड़ के निकट विभिन्न संगठनों—राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस सेवा दल एवं ज्ञान विज्ञान समिति—की बैठक दयानंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर जलक्रांति भवन में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अभय कुमार पांडेय, ईश्वरी चौधरी, श्रवण पासवान, विनोद ठाकुर, राजकुमार राम, रामनाथ उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशासनिक खबर

    प्रशासनिक खबर

    अलविदा जुम्मा अकीदत से अदा, शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संदेश; 23 मार्च को भगत सिंह शहादत दिवस मनाने का निर्णय

    अलविदा जुम्मा अकीदत से अदा, शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संदेश; 23 मार्च को भगत सिंह शहादत दिवस मनाने का निर्णय

    नपं बोर्ड की बैठक में पेयजल संकट छाया, अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों पर भी चर्चा

    नपं बोर्ड की बैठक में पेयजल संकट छाया, अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों पर भी चर्चा

    कांडी में ही बनेगा नया ब्लॉक भवन, प्रशासनिक सुविधा होगी मजबूत

    कांडी में ही बनेगा नया ब्लॉक भवन, प्रशासनिक सुविधा होगी मजबूत

    नूरी मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज़ अदा, भाईचारे और सौहार्द का संदेश

    नूरी मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज़ अदा, भाईचारे और सौहार्द का संदेश
    error: Content is protected !!