अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।बीती रात सड़क दुर्घटना में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई।युवक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव निवासी नंदकिशोर चौधरी के पुत्र रोबिन कुमार उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रोबिन कुमार का कोई रिश्तेदार सेवा सदन में भर्ती था।रोबिन बीती रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेवा सदन अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के लिए खाना पहुंचाने गया था।खाना पहुंचा कर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ के पास उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर रोबिन गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद राहगीरों के द्वारा इसकी जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पेट्रोलिंग वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर रोबिन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।वहीं दूसरी घटना में गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के कासीदाग गांव निवासी छोटू भुइयां उम्र 36 वर्ष की बाइक से गिरकर मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि छोटू भुइयां मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था।इसी बीच रास्ते में रमकंडा गांव में अनियंत्रित होकर वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,शशि रंजन पांडे और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का अंत्य परीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!