Location: Meral
इस आवेदन की प्रतिलिपि गढ़वा उपायुक्त, एसडीएम, सहकारिता पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी मेराल को भी भेजी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनसेवक कुणाल गौरव सरकारी कार्य में बाधा डालने का झूठा आरोप लगाकर उपप्रमुख और ग्रामीणों को जेल भेजने की धमकी दे रहा है।
आवेदन पर बीडीसी खुर्शीद आलम, कंचन पांडेय, उदय कुमार चंद्रवंशी, भागीरथी चंद्रवंशी, खुर्शीद खां, शंकर प्रसाद चंद्रवंशी, सत्यप्रकाश, देवचरण राम, जोखू अंसारी, सोनू विश्वकर्मा, मुन्ना कुमार गुप्ता सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
पक्ष:
इस संबंध में अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि मंगलवार को जब इस मामले में जानकारी मांगी गई, तो जनसेवक ने किसान मित्र उदय कुमार चंद्रवंशी को दोषी ठहराया था। जबकि बुधवार को वह पैक्स अध्यक्ष को दोषी बता रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर ली गई है और जल्द ही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।











