अबुआ आवास योजना में अपात्रों को मिला लाभ, पात्र हुए वंचित — डंडा प्रखंड के तत्कालीन पंचायत सचिव बर्खास्त

Location: Garhwa

गढ़वा: अबुआ आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2023-24) के अंतर्गत गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन पंचायत सचिव शंभु प्रसाद ने विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए योजना में पात्र लाभुकों को दरकिनार कर अपात्र लोगों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया

यह मामला उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव के संज्ञान में आने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हो गई। इस अनुचित चयन प्रक्रिया के कारण वास्तविक और पात्र लाभुकों को उनके हक से वंचित होना पड़ा, जिससे योजना की पारदर्शिता और उद्देश्य दोनों प्रभावित हुए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव शंभु प्रसाद को झारखंड सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने स्पष्ट कहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर उस व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए जो वास्तव में उसका हकदार है। उन्होंने कहा कि पात्रों को वंचित कर किसी भी योजना का लाभ अपात्रों को देना घोर अनुचित और दंडनीय कृत्य है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी किसी योजना में अनियमितता सामने आने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!