अपराधियों ने हाइवा वाहन में लगाया आग,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिला में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध लोगों ने एक हाईवा में आग लगा दी. इस ट्रक से स्टोन माइंस में पत्थर की ढुलाई की जाती था. घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना के पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जिस हाईवा को आग लगाई गई है, उसको पहले टारगेट किया गया है।गुरुवार को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह में स्टोन माइंस से चार ट्रक निकली. बीच रास्ते में संदिग्ध तत्वों ने सभी हाईवा को रोका. तीन हाईवा से उनके नाम और नंबर पूछे गए थे. तीन हाईवा चालक का नाम, माइंस मैनेजर का नाम और मोबाइल नंबर पूछने के बाद छोड़ दिया गया. चौथे हाईवा के बारे में नाम और नंबर पूछने के बाद संदिग्ध तत्वों ने आग लगा दी।आग लगने के बाद स्टोन माइंस से जुड़े हुए लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है. इसको लेकर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आगजनी की घटना में जांच की जा रही है. घटना के पीछे कौन लोग है पता किया जा रहा है और इलाके में घेराबंदी की गई है।एसपी ने बताया कि आग लगने से पहले सभी के नाम और मोबाइल नंबर पूछा गया है. दरअसल जिस इलाके में यह घटना हुई है उस इलाके में कई स्टोन माइंस है. यह इलाका कभी नक्सल प्रभावित हुआ करता था. 2018-19 के बाद इलाके में नक्सल हिंसा या घटना के आंकड़े को रिकॉर्ड नहीं किये गये हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!