अपराधियों ने मजदूर को मारी गोली,हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में सड़क निर्माण में कार्यरत एक मजदूर को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल व्यक्ति की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव निवासी स्वर्गीय मिठ्ठू सिंह के पुत्र विक्रम सिंह के रूप में की गई है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार,थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता,पुलिस जवान बंटी सिंह,वेद प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विक्रम कुमार को इलाज के लिए मेदनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।विक्रम सिंह के पीठ में गोली लगी है।गोली अभी नहीं निकला है। यहा के चिकित्सक गोली निकलने का प्रयास कर रहे हैं।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।और अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
    error: Content is protected !!