Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर (गढ़वा):- विलासपुर गांव निवासी 45 वर्षीय उमेश पासवान पिता दुखा पासवान को रविवार की शाम 4 अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर व हाथ-पैर बांध कुएं में डाल दिया, जिससे उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उमेश पासवान का इलाज प्राइवेट सिटी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में घायल उमेश पासवान ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे गांव के नदी की ओर से शौच कर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पीछे से आकर चार अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर जान मारने की नीयत से हाथ-पैर बांधकर कुएं में डाल दिया। राहगीरों ने आवाज सुनकर कुएं से बाहर निकाल और घर वालों को सूचना दिया। सूचना मिलने पर घर वाले इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए।











