अन्नराज डैम में डूबने की घटना पर SDM की सख्ती, तैराकी और स्नान पर प्रतिबंध

Location: Garhwa

गढ़वा। अन्नराज डैम में सहीजना के किशोर के डूबने की घटना के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए।

SDM ने जिला मत्स्य पदाधिकारी और लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता से सवाल किया कि जब हर वर्ष इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, तो एहतियाती उपाय क्यों नहीं किए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह डैम स्विमिंग पूल नहीं है, इसलिए अब यहां तैराकी और स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि—

  • जलाशय में केवल मत्स्यजीवी समितियों के कुशल तैराक या गोताखोर ही उतर सकेंगे।
  • पर्यटक या अन्य व्यक्ति जलाशय में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
  • पानी की गहराई और खतरे को दर्शाने वाले संकेतक एवं चेतावनी बोर्ड तुरंत लगाए जाएं।
  • जलाशय को “नो स्विमिंग जोन” घोषित कर उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
  • यहां कम से कम एक स्थायी गोताखोर या जल प्रहरी की प्रतिनियुक्ति हो।

SDM ने कहा कि जलाशय लघु सिंचाई विभाग की संपत्ति है और मछली पालन का अधिकार मत्स्य विभाग के पास है, इसलिए हादसों की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग को लेनी होगी।

साथ ही, उन्होंने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि गहरे जलाशयों के खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने या हुड़दंग करने वालों पर सख्त नजर रखी जाए।

आम जनता से अपील

SDM संजय कुमार ने नागरिकों से कहा—
⚠️ गहरे पानी में न उतरें।
⚠️ बच्चों को अकेले इन स्थलों पर न जाने दें।
⚠️ सेल्फी या मछली पकड़ने के लिए किनारे पर खड़ा होना भी खतरनाक है।

उन्होंने चेतावनी दी— “आपकी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए स्थायी दर्द बन सकती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और जीवन का सम्मान करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!