अनुमंडल अस्पताल में लूट और भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया औचक निरीक्षण

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: अनुमंडल अस्पताल में व्याप्त लूट, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अस्पताल पहुंचा और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई अनियमितताओं को उजागर करने का दावा किया।
सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाइयां और जांच लिखते हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि दवा दुकानों और जांच केंद्रों से मिलीभगत कर कमीशनखोरी का खेल चल रहा है, जिसमें अस्पताल की उपाधीक्षक की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि जिन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की तैनाती आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होनी चाहिए, वे सभी अनुमंडल अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार को अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना आम जनता को नहीं दी गई। न तो प्रचार-प्रसार किया गया और न ही क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी दी गई, जिससे मेला केवल औपचारिकता बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष और चालू वर्ष में अनुमंडल अस्पताल एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरम्मत और रखरखाव के नाम पर आई राशि में बड़े पैमाने पर बंदरबांट हुआ है।
जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन स्थानीय बिचौलियों के इशारे पर काम कर रहा है और उनकी संरक्षण में अवैध क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने कहा कि उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी पिछले 20 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं और उनके सरकारी आवास में क्लिनिक चलाए जाने का आरोप भी लगाया।
इन सभी आरोपों पर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने सफाई देते हुए जांच के लिए 15 दिन का समय मांगा है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि रविन्द्र पासवान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, अशोक सेठ, विभूति चौबे, मुना तिवारी, मुकेश रजक सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!