अज्ञात वाहन के धक्के से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत।

Location: पलामू

मेदनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राम के 50 वर्षीय पुत्र संजय राम की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि संजय राम बुधवार की रात करीब 9:00 बजे बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर से अपने घर सिंगरा जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव दरहा बाबा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से धक्का मार कर फरार हो गया। जिसमें बाइक से गिरकर संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद राहगीरों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल संजय राम को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!