Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के खनवा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र राहुल कुमार गुप्ता उम्र 30 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के पिता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे राहुल लूना बाइक पर सवार होकर किसी काम से पोखरहा की ओर जा रहा था। इसी बीच पोखरहा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया।जिसके कारण बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गए हैं।











