Location: Meral
मेराल। थाना क्षेत्र के एन एच 39 पर बाना महुआ के पास लातदाग गांव निवासी इंद्रदेव पासवान उम्र करीब 68 वर्ष का अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से मंगलवार के अहले सुबह मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रदेव पासवान के घर के सामने ही सड़क किनारे उनका डेड बॉडी पाया गया। घटना की जानकारी परिवार वालों द्वारा मेराल थाने को दी गई। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता जवाहर पासवान के अलावे रामजी पासवान नंदा पासवान चंदू प्रसाद रजक नरेश पासवान रामचंद्र पासवान प्रदीप पासवान मदन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा विह्वल परिवार वालों को सांत्वना दी। पुलिस घटना स्थल पहुंच जांच किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गांव तथा आस पास के बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच इंद्रदेव पासवान का अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्ति धाम पर किया गया।इंद्रदेव मृदुल स्वभाव के थे जो करीब 8 साल पूर्व बीसीसीएल रेहला से सेवानिवृत हुए थे। दुर्घटना से घर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।











