
Location: पलामू
मेदिनीनगर।तरहसी थाना क्षेत्र के सुगीअर्का गांव निवासी बम भोला प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार उम्र 20 वर्ष को तरहसी हाई स्कूल में छात्रों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुभम कुमार सोमवार को प्रैक्टिकल का परीक्षा देने तरहसी हाई स्कूल गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद घर लौटने के क्रम में अज्ञात छात्रों ने उसे लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वहा पर उपस्थित अन्य छात्रों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर शुभम के परिजन हाई स्कूल पहुंचकर घायल शुभम कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी शुभम कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।परिजनों द्वारा घटना की जानकारी तरहसी थाना की पुलिस को दे दी गई है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुड़ गई है।