अक्टूबर में होगा विधानसभा का चुनाव, चुनाव आयोग ने तैयारी तेज की

Location: रांची

झारखंड विधानसभा का चुनाव समय से पहले कराने की तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग की टीम दो दिनों से पतरातू में तैयारी को लेकर झारखंड के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य, मतदान मतदान केंद्र का निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दूसरे दिन गुरुवार को आयोग की टीम ने सभी जिलों के उपायुक्त के साथ चुनाव की तैयारी की जानकारी ली । जिन जिलों में चुनाव की तैयारी धीमी चल रही है वहां तेज करने का निर्देश दिया गया। चुनाव को लेकर कई अन्य निर्देश भी जिले के उपायुक्त को दिए गए । चुनाव आयोग के दौरे के बाद यह तय हो गया है कि झारखंड में अक्टूबर महीने में विधानसभा का चुनाव होगा । हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड में चुनाव कराने की तैयारी है।
संभावना जताई जा रही है कि 10 से 15 सितंबर के बीच चुनाव की घोषणा आयोग की ओर से कर दी जाएगी। इस बार दो या तीन चरणों में ही चुनाव कराए जाएंगे। बहुत संभव है कि दो चरणों में ही चुनाव होगा । दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए इसके पहले ही चुनाव संपन्न कराए जाने की संभावना है।
यदि दो चरणों में चुनाव हुआ तो सितंबर के आखिरी में या फिर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रथम चरण का मतदान होगा। और इसके एक हफ्ते के अंदर द्वितीय चरण का चुनाव होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाची अधिकारी के रवि कुमार से चुनाव की तारीखों के संबंध में चर्चा करते हुए सुझाव भी मांगा है।
चुनाव आयोग कि सक्रियता को देखकर यह साफ हो गया है कि चुनाव अब समय से पहले होगा। वैसे वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी तक है। चुनाव आयोग के दौरे के बाद राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारी ते

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!