
गढ़वा। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बीआरपी-सीआरपी-एसएस संघ के जिलाध्यक्ष मंदीप राम ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के धर्मराज भारती, भरत राम, दिनेश राम सहित कई लोगों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।