हैदरनगर पलामू पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, सुपारी किलर गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।हैदरनगर हाई स्कूल के पास बीते एक नवंबर को हुई गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में महुअरी के आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने लोहरपुरा के प्रिंस मेहता के कहने पर नीरज चंद्रवंशी को एक नवंबर को गोली मारी थी. इसके लिए उसे 70 हजार की सुपारी दी गई।दरअसल प्रिंस मेहता की चचेरी बहन का प्रेम प्रसंग नीरज चंद्रवंशी के साथ था. दो वर्ष पहले उसकी चचेरी बहन ने आत्महत्या कर ली थी. प्रिंस मेहता अपने चचेरी बहन की मौत के लिए नीरज को जिम्मेदार मानता था. इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या की सुपारी दी. इस वारदात में प्रिंस मेहता का साथी सुमित मेहता भी शामिल था. योजना के अनुसार, आरोपी आकाश कुमार सिंह ने 1 नवंबर को नीरज चंद्रवंशी पर गोली चलाई. लेकिन वह बच गया था. घायल अवस्था में उसे उसी दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इस मामले में हैदरनगर थाना में कांड दर्ज हुआ था. घटना के बाद पलामू एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ हुसैनाबाद मो. याकूब के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया था. तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोलू को दबोचा. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चोरी की पैशन प्रो बाइक, कपड़े, जूते, और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. आकाश कुमार सिंह के खिलाफ पहले भी हुसैनाबाद थाना में केस दर्ज है, जिसमें लूट और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!