हैदरनगर थाना क्षेत्र में मारपीट व लूटकांड का सफल उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार व लूटा गया मोबाइल बरामद

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने हैदरनगर थाना क्षेत्र में मारपीट अपलोड कांड की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने बताया की 20 नवंबर की रात्रि में हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकही (मुगलजान टोला) में मृत्युंजय प्रसाद के घर पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में हैदरनगर थाना कांड संख्या–86/2025, दिनांक–21.11.2025, धारा–109(1)/300(6)/351(3) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।कांड के त्वरित उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 17.12.2025 को ग्राम कुकही (मुगलजान टोला) निवासी नीरज कुमार से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट एवं लूटपाट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की तथा लूटा गया एक मोबाइल अपने घर में छिपाकर रखने की बात बताई। उसके निशानदेही पर उक्त मोबाइल बरामद किया गया। नीरज कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उसके सहयोगी ओमप्रकाश सिंह उर्फ दीपक सिंह उर्फ दीपु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने नीरज कुमार, विक्की कुमार एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली उसके घर से बरामद की गई।अन्य अभियुक्त :
इस कांड में शामिल विक्की कुमार, पिता–योगेन्द्र सिंह, साकिन–पूजा, थाना–एन.टी.पी.सी. खैरा, जिला–औरंगाबाद वर्तमान में एन.टी.पी.सी. खैरा थाना कांड संख्या–63/25, दिनांक–26.10.2025, धारा–311 बी.एन.एस. में दिनांक–02.12.2025 से न्यायिक हिरासत में है। उसे इस कांड में रिमांड पर लेकर शेष अभियुक्तों के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्तों में1. नीरज कुमार, उम्र–19 वर्ष, पिता–अजय प्रसाद, पता–ग्राम कुकही (मुगलजान टोला), थाना–हैदरनगर, जिला–पलामू 2. ओमप्रकाश सिंह उर्फ दीपक सिंह उर्फ दीपु, उम्र–22 वर्ष, पिता–बिजेन्द्र सिंह, पता–ग्राम कुकही, थाना–हैदरनगर, जिला–पलामू का नाम शामिल है।छापामारी अभियान में हुसैनाबाद अनुमंडल डीएसपी मोहम्मद याकूब, हुसैनाबाद इंस्पेक्टर विनोद राम, हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता शामिल थे।पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं अनुसंधान जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!