हुसैनाबाद की आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन वितरित

Location: पलामू

मेदिनीनगर।झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आज हुसैनाबाद प्रखंड के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मोबाइल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष, पलामू आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, प्रमुख राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से किया। आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हमारे जीवन का प्रथम पाठशाला होता है। जहां नौनिहालों को पोषण युक्त भोजन के साथ-साथ शिक्षा की भी व्यवस्था है। उन्होंने उपस्थित सेविकाओं ने आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करे, ताकि गरीब बच्चों को प्ले स्कूल में शिक्षा ग्रहण का अनुभव प्राप्त हो सके । मौके हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आंगनबाड़ी प्रवेक्षक,सांसद प्रतिनिधि आदि जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
    error: Content is protected !!