हुसैनाबाद और हैदारनगर में जाम की समस्या से जनता परेशान

Location: पलामू

हुसैनाबाद/हैदरनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर के रेलवे क्रॉसिंग सह हैदरनगर मोड़ पर जाम से मुक्ति नहीं मिली है। अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति गंभीर हो गई है। मोड़ से छोटे-बड़े वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। जाम के कारण चालकों को बड़ी परेशानी होती है। हैदरनगर स्थित रेल फाटक संख्या 50 सी के पास भी जाम की समस्या बदस्तूर बनी हुई है। आरओबी निर्माण कराने की मांग लगातार की जा रही है परंतु इस दिशा में अबतक निदान नहीं निकला है। हुसैनाबाद व हैदरनगर के निवासियों ने पुन: सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों से पहल की मांग की है।हुसैनाबाद के जपला-छतरपुर जपला-दंगवार व जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग आये दिनों घंटों जाम हो जा रहा है, जिससे आम जनता एवम राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हुसैनाबाद पुलिस के आने के बाद ही जाम समाप्त होता है। उल्लेखनीय है कि हुसैनाबाद में हो रहे पथर व बालू खनन एवम जपला-छतरपुर मुख्य सड़क निर्माण में करीबन सौ से अधिक विभिन्न प्रकार के हाइवा का परिचालन प्रतिदिन होने से हुसैनाबाद के सड़कों पर यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वही नगर पंचायत हुसैनाबाद की ओर कई अस्थाई टैक्सी स्टैंड बनाये जाने से सभी छोटी बड़ी वाहन सड़कों पर खड़ी रहती है, जो सड़क जाम का मुख्य कारण है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!