हिंदू साम्राज्य दिवस सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रचेतना का प्रेरणा पर्व : काशी प्रजापति

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रभात शाखा की ओर से शनिवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक राज्याभिषेक एवं हिंदवी स्वराज की स्थापना की स्मृति में आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज के ध्वजारोहण एवं संघ प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद देशभक्ति गीत, अमृत वचन तथा प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर जिला संघचालक काशी प्रजापति ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना का स्मरण नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रजीवन को जागृत करने वाला प्रेरणा पर्व है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस समय भारतीय स्वाभिमान, आत्मविश्वास और स्वतंत्र चेतना का शंखनाद था।
उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने पराक्रम, संगठन क्षमता और दृढ़ संकल्प के बल पर हिंदवी स्वराज की स्थापना की। उनका शासन केवल युद्ध कौशल तक सीमित नहीं था, बल्कि न्याय, सुशासन, महिला सम्मान और लोककल्याण के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने सत्ता को व्यक्तिगत वैभव का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाया।
काशी प्रजापति ने स्वयंसेवकों से शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं के माध्यम से समाज में अनुशासन, समरसता और चरित्र निर्माण के संस्कार विकसित किए जा रहे हैं। यदि प्रत्येक नागरिक अपने उत्तरदायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तो भारत पुनः विश्व में अपना गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। संघ प्रार्थना के बाद “भारत माता की जय” और “जय जय शिवराय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मौके पर अशोक सेठ, सुजीत लाल अग्रवाल, सुधीर प्रजापति, ललित प्रसाद, राहुल कुमार जायसवाल, केदार प्रसाद, कामेश्वर प्रजापति, लक्ष्मण प्रसाद, बबलू कुमार, बंटी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!