हासनदाग से कांवरियों का जत्था बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Location: Meral

मेराल सावन महीने के प्रतिपादा तिथि दिन रविवार को मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव से बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा सभी कांवरियों को जलपान के बाद फल इत्यादि उपलब्ध कराया गया। सभी शिव भक्त बोधगया सुल्तानगंज राजगीर लक्ष्मण झूला देवघर जाएंगे तत्पश्चात बाबा बासुकीनाथ दर्शन करने के बाद अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश मथुरा वृंदावन चित्रकूट प्रयागराज विंध्याचल वाराणसी भी जाएंगे। तीर्थ यात्रा को लेकर कांवरियों में काफी उत्साह था हर हर महादेव जय बाबा बैजनाथ धाम इत्यादि के नारे लगाते हुए लोग प्रस्थान किया। इस मौके पर मुखिया फूलवंती देवी मुखियाप्रतिनिध सह झामुमो जिला अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी बिडिसी नंदू चौधरी उप मुखिया अविनाश चौबे पूर्व बीडिसी सुदर्शन विश्वकर्मा देवनाथ चौधरी विनोद चौधरी राजेश चौधरी सहित गांव के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!