हासनदाग पश्चिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन विवाद के कारण स्थगित

Location: Meral

मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में पश्चिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन के लिए मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों के हंगामा के बाद चयन प्रक्रिया को स्थगित किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित ग्राम सभा में सहायिका चयन के लिए कुल 6 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों का अंक का निर्धारण किया गया। जिसमें संगीता देवी 23 अंक, सरिता चौधरी 18 अंक, पूनम कुमारी 18 अंक, ललिता देवी 14 अंक तथा सुमन कुमारी को 10 अंक प्राप्त हुए। वही पोषक क्षेत्र के बाहर फुलवा कुमारी को 18 अंक मिला लेकिन पोषक क्षेत्र के बाहर होने से अमान्य कर दिया गया। अंक के अनुसार संगीता देवी का चयन किया जाना था लेकिन ग्रामीणों के विवाद के कारण चुनाव नही हो सका। ग्रामीणों ने एक ही घर के सेविका सहयिका होने से विरोध करते हुए चुनाव रद्द करने का आवेदन दिया है। विदित हो की संगीता देवी हासनदाग पंचायत के आठ नंबर वार्ड से वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई थी, तीन दिन पूर्व सहायिका चुनाव को लेकर वार्ड सदस्य पद से बीपीआरओ बसंत पांडे के पास इस्तीफा सौप दी है। इस मौके पर प्रभारी सीडीपीओ सह वीडियो जागो महतो बाल विकास के प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा प्रखंड सहायक रिजवान अख्तर मुखिया पति हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी समाजसेवी मुबारक अंसारी सहायक शिक्षक सूर्यदेव चौधरी ताहिर अंसारी कौसर अंसारी संजू चौधरी जोगिंदर चौधरी घोघन चौधरी धनुकधारी चौधरी बालकेसर चौधरी सद्दाम अंसारी राकेश चौधरी सहित ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!