हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

Location: Garhwa



गढ़वा। जिले में भारी बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने 2 एवं 3 सितंबर को जिले के सभी विद्यालय बंद रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान विद्यालयों में केवल गैर-शैक्षणिक कार्य होंगे और शिक्षक एवं संबंधित कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा संभावित बाढ़ एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। पंचायत भवनों और विद्यालय भवनों को आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविर के रूप में उपयोग करने के लिए तैयार रखने तथा खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
उन्होंने जिलेवासियों से भारी बारिश के दौरान नदी, नाला, जलाशय एवं अन्य जलस्रोतों के समीप नहीं जाने तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यालय में बने रहने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने अंचल स्तर पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और संभावित आपदा की स्थिति में सुरक्षित स्थानों को पहले से चिह्नित करने का निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन को सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, जलजमाव वाले स्थानों और नदी-नालों से दूर रहने तथा प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक की माता का निधन

    किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक की माता का निधन

    मझिआंव की मिनाक्षी पाठक का रिम्स में एमबीबीएस के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    मझिआंव की मिनाक्षी पाठक का रिम्स में एमबीबीएस के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    लगातार बारिश से गढ़वा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, खेतों में डूबी धान की फसल

    लगातार बारिश से गढ़वा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, खेतों में डूबी धान की फसल

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    error: Content is protected !!