हत्या की गुत्थी सुलझी, अभियुक्त गिरफ्तार – नशा का ईजेक्क्शन देकर की गई थी हत्या

Location: पलामू

दिनांक 08.07.2025 को प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि थाना हुसैनाबाद क्षेत्रान्तर्गत जपला धरहारा स्थित नहर में एक शव पड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी हुसैनाबाद अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। स्थानीय लोगों से सत्यापन उपरांत मृतक की पहचान ताबिश अंसारी, पिता – अकिल अहमद, सा० – जपला धरहरा, थाना – हुसैनाबाद, जिला – पलामू के रूप में की गई।

घटना के संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या – 175/2025, दिनांक – 08.07.2025, धारा – 103(1)/238 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक, पलामू महोदया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद श्री एस. मो. याकुब के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई आरंभ की गई।

हत्या की पृष्ठभूमि व अनुसंधान:

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक ताबिश अंसारी मुहर्रम के दिन अपने मित्र अजहरूद्दीन से विनय जनरल स्टोर जाने की बात कहकर अभियुक्त तबरेज आलम के साथ निकला था, परंतु वापस नहीं लौटा। बाद में तबरेज द्वारा ताबिश का मोबाइल उसके घर पहुंचा दिया गया, जिससे संदेह और गहराया।तकनीकी साक्ष्य, घटनाक्रम की बारीकी से विवेचना, गुप्त सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और अभियुक्त साथ में कार्यरत थे। ताबिश के कारण तबरेज की नौकरी छूट गई थी। ताबिश के पास अभियुक्त की कुछ राशि बकाया थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त ने ताबिश की हत्या की योजना बनाई।दिनांक 06.07.2025 को अभियुक्त तबरेज आलम ने मृतक को नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध किया, फिर पट्टी से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी:

  1. नाम: तबरेज आलम, उम्र: 27 वर्ष, पिता का नाम: अशफाक आलम, पता: गम्हरिया, थाना – हुसैनाबाद, जिला – पलामू

बरामद सामग्री:

  1. Ketamine का खाली वायल (1cc)
  2. Needle Cap – 2 पीस
  3. फटा हुआ Syringe का रैपर
  4. अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फ़ोन

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल:

  1. एस. मो. याकुब (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद
  2. सोनू कुमार चौधरी, पु.नि. सह थाना प्रभारी, हुसैनाबाद
  3. सौरभ चौबे, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
  4. मुकेश सिंह, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
  5. कमल किशोर पाण्डेय, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
  6. रमन यादव, पु.अ.नि., हुसैनाबाद थाना
  7. सशस्त्र बल, हुसैनाबाद थाना

पुलिस की सतर्कता, त्वरित अनुसंधान व तकनीकी सहायता से यह जघन्य हत्या कांड सुलझाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!