Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि।
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, कांडी के सभागार में प्रखंड स्तरीय रजत जयंती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी बीपीओ रविन्द्र मेहता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन शाह एवं श्रीकांत पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच पेंटिंग, निबंध लेखन, नृत्य, गायन, कथा वाचन, ड्रामा सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता में निबंध लेखन में निशु कुमारी, पेंटिंग में अंजली कुमारी तथा क्विज प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित सभी प्रतिभागियों को अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता, बीआरपी सुनील कुमार, सीआरपी अरुण कुमार, प्रभु राम, देवेंद्र तिवारी, विनय कुमार, आशा कुमारी पूजा, जूही कुमारी, वीरेंद्र कुमार पांडेय, सुदामा यादव सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।












