Location: पलामू
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरताड़ निवासी उपेंद्र ठाकुर की पत्नी शोभा देवी उम्र 40 वर्ष को सोमवार की सुबह मोहल्ले के ही गोबिंद भुइया,महेश भुइया,बीगू भुइया ,विशाल भुइया और तेतर भुइया ने मिलकर लाठी डंडे और टांगी से सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना के बारे में घायल महिला शोभा देवी ने बताया कि रविवार की रात मेरे घर में बर्थडे पार्टी था।इसी बीच किसी बात को लेकर गोबिंद भुइया,महेश भुइया बीगू भुइया विशाल भुइया तेतर भुइया ये सभी लोग मेरे घर पहुंचे और झगड़ा झंझट करने लगे और रात में भी मेरे साथ मारपीट किया।सोमवार सुबह भी सभी लोग मेरे घर पहुंचे और मुझे लाठी डंडे और टांगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके कारण मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।











