Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर के छह मुहान चौक स्थित जिला स्कूल के 10 वी क्लास की एक छात्रा शुक्रवार की दोपहर अचानक स्कूल में बेहोश होकर गिर गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगा।जिस कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।घायल छात्रा की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के निवासी गणेश विश्वकर्मा की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में की गई है।इसके बाद स्कूल में मौजूद शिक्षकों और छात्रों के द्वारा बेहोशी की हालत में छात्रा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में छात्र का इलाज करवा रहे हैं।वही जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल छात्रा का इलाज करवा रहे हैं।एएसआई नीरज कुमार सिंह ने परिजनों से कहा है कि अस्पताल में यदि कोई भी दिक्कत हो तो इसकी सूचना तुरंत हमें दें।उन्होंने चिकित्सकों से मिलकर छात्रा को बेहतर इलाज करने की सलाह दिया है।












