स्कार्पियो की टक्कर से दुकानदार गंभीर घायल, मेदिनीनगर रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित मां अंबे सिंगार स्टोर के पास बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन ने एक दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में 52 वर्षीय महेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनका पैर भी टूट गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो पलामू जिले के पाटन गांव निवासी बबलू सिंह की है।

घायल महेंद्र गुप्ता को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीनगर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

घायल के परिजनों का आरोप है कि गाड़ी मालिक ने पुलिस की मौजूदगी में इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही थी, लेकिन मेदिनीनगर पहुंचने के बाद केवल ₹30,000 देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। डॉक्टरों के अनुसार, इलाज में करीब दो से ढाई लाख रुपये तक का खर्च आने की संभावना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!