सैलून दुकान में सेंधमारी, बैटरी, थियेटर व नकद सहित कई सामान चोरी

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर प्लस टू हाई स्कूल के गेट के समीप स्थित एक सैलून दुकान में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर बैटरी, मिनी होम थियेटर, कीमती शेविंग क्रीम, ट्रिमर सहित बक्से में रखा करीब दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी रविवार सुबह उस वक्त हुई जब सैलून संचालक संजय कुमार ने अपनी दुकान का शटर खोला। भीतर का सामान बिखरा हुआ था और बक्सा टूटा हुआ मिला। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में मिट्टी खोदकर सुरंग बनाकर भीतर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देने के बाद सुरंग को पुनः मिट्टी से भर दिया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद संजय कुमार के लिखित आवेदन पर मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी इसी इलाके में चोरी की घटनाएं हुई थीं। अज्ञात चोरों ने इम्तियाज अंसारी की सब्जी दुकान से एक पेटी शिमला मिर्च व दो पेटी टमाटर की चोरी की थी, वहीं मनु अंसारी की मुर्गी दुकान से लगभग 5 हजार रुपये मूल्य की मुर्गियां चुरा ली गई थीं।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती तेज करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!