सेहत से खिलवाड़: गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज व्यवस्था बेहाल, होमियोपैथी चिकित्सक से हो रहा एलोपैथी इलाज

Location: Garhwa

गढ़वा। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में इलाज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की जिंदगी के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की मनमानी के बीच अस्पताल का प्रबंधन भी अपनी जिम्मेदारी से गायब है।

सदर अस्पताल को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी उपाधीक्षक डॉ. हरेनचंद्र महतो और मैनेजर सुनील मणि त्रिपाठी की है, लेकिन दोनों ही अधिकारी अक्सर किसी न किसी बहाने से अस्पताल से गायब रहते हैं।

स्थिति यह है कि एलोपैथी चिकित्सकों के लिए तय ड्यूटी रोस्टर के बावजूद कई बार उनकी जगह अधकचरे ज्ञान वाले चिकित्सा कर्मी या होमियोपैथी चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करते देखा गया है। इससे सबसे अधिक नुकसान उन मरीजों को होता है, जो बेहतर इलाज की उम्मीद में सदर अस्पताल आते हैं।

रविवार को इमरजेंसी ड्यूटी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक भवनाथपुर में पदस्थापित आयुष (होमियोपैथी) चिकित्सक डॉ. जे.पी. ठाकुर मरीजों का इलाज कर रहे थे। वे न केवल एलोपैथी पर्ची पर दवाएं लिख रहे थे, बल्कि इमरजेंसी में भी बैठे थे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे डॉ. कुमार प्रशांत प्रमोद के कहने पर ड्यूटी कर रहे हैं।

इस पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि होमियोपैथी चिकित्सक को सदर अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में बैठाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित ड्यूटी रोस्टर चिकित्सक, उपाधीक्षक और होमियोपैथी चिकित्सक के खिलाफ शोकाज नोटिस जारी करने और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

प्रशासनिक लापरवाही और गैर-प्रशिक्षित कर्मियों के भरोसे चल रहा जिला मुख्यालय का यह अस्पताल यदि ऐसी स्थिति में है, तो जिले के अन्य अस्पतालों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!