सेवानिवृत्त सेल कर्मी अवधेश प्रसाद गुप्ता का हार्ट अटैक से निधन, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): कर्पूरी चौक निवासी सेवानिवृत्त सेलकर्मी अवधेश प्रसाद गुप्ता (67 वर्ष) का मंगलवार की अहले सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही व्यवसायिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंगलवार की शाम रजदहवा नदी के पावन तट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सतेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दी।

इस अवसर पर रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अवधेश प्रसाद गुप्ता अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे और सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे।

अंतिम संस्कार एवं शोकसभा के अवसर पर मुखिया बेबी देवी, शिक्षक सुजीत कुमार, समाजसेवी दीपु गुप्ता, गुप्तेश्वर प्रसाद, दामोदर प्रसाद गुप्ता, बजरंगी साह, युगेश्वर पाल, ओमप्रकाश आर्य, दिनेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, विनय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!