सीमावर्ती अपराधों की रोकथाम को लेकर धुरकी थाना में झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की हुई समन्वय बैठक

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना परिसर में शुक्रवार को झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और आपसी तालमेल को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों राज्यों के सीमा से सटे थानों के पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के सनावल थाना प्रभारी एसआई गजपति मिरे, डिंडो ओपी प्रभारी नवल किशोर दुबे और झारखंड के धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित दोनों ओर के कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
अधिकारियों के बीच अवैध बालू खनन, पशु व मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा पार अपराधियों की गतिविधियों और अन्य अंतरराज्यीय अपराधों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

बैठक में यह सहमति बनी कि सीमावर्ती क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर कई असामाजिक तत्व आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं, जिसे रोकने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है। नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें आयोजित करने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त गश्ती दल गठित करने पर सहमति बनी।

धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। वहीं, सनावल और डिंडो के थाना प्रभारियों ने भी पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी अधिकारियों ने सीमावर्ती अपराधों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग
    error: Content is protected !!