सीओ ने खरसोता में पैक्स गोदाम निर्माण के लिए स्थल का किया निरीक्षण, सीमांकन कराई गई सरकारी जमीन

Location: Manjhiaon

मझिआंव: अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को खरसोता के पठारी क्षेत्र में पैक्स गोदाम निर्माण के लिए सरकारी भूमि का स्थल निरीक्षण किया और संबंधित जमीन का सीमांकन अंचल अमीन के माध्यम से कराया।

सीओ प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लॉट संख्या 942 स्थानीय मेहता परिवार की निजी भूमि है, जबकि प्लॉट संख्या 943 सरकारी जमीन है। इसी सरकारी जमीन पर पैक्स गोदाम निर्माण के लिए स्थल चयन किया जा रहा है। हालांकि, बगल के किसान मेहता परिवार के लोगों द्वारा उक्त सरकारी जमीन को बलपूर्वक अपनी रैयती भूमि बताते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है।

सीओ ने आगे बताया कि अंचल अमीन को स्थल की मापी कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही संबंधित किसानों को अपने-अपने भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि जमीन की स्थिति स्पष्ट हो सके और निर्माण कार्य बिना विवाद के आगे बढ़ सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!