सीएचसी भवनाथपुर में मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक सम्पन्न, एनीमिया, टीकाकरण और आयुष्मान योजनाओं पर विशेष जोर”

Location: Bhavnathpur



भवनाथपुर (गढ़वा): स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवनाथपुर में शुक्रवार को चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह की अध्यक्षता में मासिक स्वास्थ्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, मौजूदा चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी-4 कैंप की समीक्षा से हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं और किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित जांच और आयरन सप्लीमेंटेशन आवश्यक है। इसके बाद यू-विन एंट्री, एचएमआईएस रिपोर्टिंग, टीबी रोगियों की पहचान और उपचार की स्थिति पर चर्चा हुई। मासिक रोग मैट्रिक्स को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टीकाकरण माइक्रोप्लान तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। प्रभारी ने निर्देश दिया कि किसी भी नवजात या गर्भवती महिला का टीकाकरण नहीं छूटना चाहिए। इसके लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को लक्षित लक्ष्य सौंपे गए। शेष पड़े एएनएम क्षेत्रों में टीकाकरण और अन्य लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा गया।

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख और अंतिम बुधवार को गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच कराने हेतु एएनएम को अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। ई-केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा हुई, साथ ही ई-संजीवनी सेवा के अंतर्गत प्रति सीएचओ प्रतिदिन 10 ई-परामर्श अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में सिक्कल सेल जांच विशेषकर पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) गांवों में 100 प्रतिशत कराने पर जोर दिया गया। एनसीडी स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन कार्यक्रम (PPIUCD/PAIUCD, IUD) की भी समीक्षा की गई।

कुपोषण की समस्या पर चर्चा करते हुए पोषण पुनर्वास केंद्रों की स्थिति एवं जागरूकता कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। अवशेष भुगतान, मगता वाहन की उपलब्धता व समय पर मरीजों के लिए परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में डॉ. नीतीश भारती, डॉ. इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा, लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक, अनूप कुमार, सुनील पटेल, अरुण लकड़ा, बबीता कुमारी, मनोज कुमार पाठक, अनुज कुमार, वीरेंद्र कुमार, अंकित त्रिवेदी, जितेंद्र कुमार सहित सभी सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बीटीटी, सीएचसी के चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!