सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर दीपक पांडे का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

मेराल (गढ़वा)।
सीआईएसएफ (CISF) के सब-इंस्पेक्टर और मेराल थाना क्षेत्र के तरके गांव निवासी दीपक पांडे का निधन 3 सितंबर (बुधवार) को जयपुर में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

4 सितंबर को एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली से रांची और फिर सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव तरके लाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक संतप्त वातावरण में कोयल नदी के मुक्तिधाम पर पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विभाग के जवानों ने उन्हें सलामी दी।

सेवा और समर्पण का जीवन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक पांडे ने वर्ष 2017 में सीआईएसएफ में सेवा जॉइन की थी, और पदोन्नति पाकर सब-इंस्पेक्टर बने थे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद विभागीय स्तर पर उन्हें जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान 3 सितंबर को उनका निधन हो गया।

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रशासनिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

शोक की इस घड़ी में मेराल अंचल अधिकारी व प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, एसआई रवि कुमार, प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा, झामुमो नेता जवाहर पासवान, धनंजय तिवारी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने दीपक पांडे के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए पीछे

दीपक पांडे अपने पीछे एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से परिवार, विभाग और समाज को गहरी क्षति हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!