सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, मिरचइया गांव में लगी चौपाल

Location: सगमा

सगमा/गढ़वा: पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचइया गांव में थाना प्रभारी जनार्दन राऊत की अध्यक्षता में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां तथा ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने उपस्थित लोगों को मद्य निषेध, नशा मुक्ति, यातायात सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, डायल-112 सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं कानूनों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन नशे की लत कई युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। साइबर अपराधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए।
थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा यातायात नियमों के प्रति सजग रहने की भी अपील की। साथ ही महिलाओं को बाल विवाह निषेध एवं दहेज प्रतिषेध कानून की जानकारी देते हुए ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस बल के जवानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अटकलों, रणनीतियों और बड़े बदलावों के बीच भारतीय राजनीति का नया दौर

    अटकलों, रणनीतियों और बड़े बदलावों के बीच भारतीय राजनीति का नया दौर

    ओबरा उत्क्रमित हाई स्कूल में एमडीएम में अनियमितता का आरोप, भूखे छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

    ओबरा उत्क्रमित हाई स्कूल में एमडीएम में अनियमितता का आरोप, भूखे छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

    सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, मिरचइया गांव में लगी चौपाल

    सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ धुरकी पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, मिरचइया गांव में लगी चौपाल

    15 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का सगमा प्रखंड मुख्यालय पर धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    15 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का सगमा प्रखंड मुख्यालय पर धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद भेजा गया जेल, तीन आरोपी अब भी फरार

    दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद भेजा गया जेल, तीन आरोपी अब भी फरार

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    error: Content is protected !!