सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों पर वार्ता में बनी सहमति , 24 को कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Location: रांची

रांची: रांची के मोराबादी मैदान में 20 दिनों से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों पर आज शाम सहमति बन गई। सहायक पुलिस कर्मियों को सरकार 1 साल का अवधि विस्तार देगी और उनके मानदेय में 30% की वृद्धि की जाएगी। साथ ही होमगार्ड की बहाली में इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। सरकार की ओर से उनकी मांगों पर वार्ता के लिए 6 विधायकों को जिम्मेदारी सौंप गई थी।
विधायकों ने सहायक पुलिसकर्मियों के संघ के पदाधिकारी के साथ वार्ता की। वार्ता में उनकी मांगों पर एक-एक कर विचार किया गया। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया कि सरकार उनके मानदेय में 30% की वृद्धि करेगी और 1 साल का अवधि विस्तार देगी अन्य मांगों पर भी वार्ता में सहमति बनी। पुलिस कर्मियों के संघ के पदाधिकारी को सरकार की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया। 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उनकी मांगों को रखा जाएगा। कैबिनेट से स्वीकृति के बाद सरकारी उनकी मांग को पूरा करेगी।
सरकार की ओर से वार्ता में विधायक मथुरा महतो, सुखराम भगत, विनोद सिंह व
सुदीप कुमार सोनू आदि शामिल हुए।
ज्ञात हो कि 19 जुलाई को सहायक पुलिसकर्मी जब सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया था।लाठी चार्ज में कई सहायक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जिनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। घायलों से मिलने असम के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई नेता भी गए थे। सहायक पुलिस कर्मियों की संख्या करीब 2200 है। नक्सलवाद प्रभावित जिलों में यह सभी कार्यरत हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!