सरकारी आदेश की अनदेखी, छुट्टी के दौरान चल रहा ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल

Location: Meral

मेराल। प्रखंड क्षेत्र के पचफेड़ी मोड़ स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल द्वारा सरकारी छुट्टी के आदेश का उल्लंघन करते हुए 13 जनवरी, मंगलवार को विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई कराई जाती है, जबकि सरकारी निर्देश के अनुसार 14 जनवरी तक सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित है।
जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय का यू-डायस कोड भी नहीं है और यह अवैध रूप से संचालित बताया जा रहा है। बावजूद इसके विद्यालय नियमित रूप से खुला रहा।
इस संबंध में विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार यादव ने कहा कि उन्हें विद्यालय खोलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है और ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूलों का सरकारी छुट्टियों से कोई लेना-देना नहीं है।
वहीं, मेराल शिक्षा विभाग के बीपीओ रवि कुमार ने बताया कि 14 जनवरी तक सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश है। यदि कोई विद्यालय अवकाश के दौरान संचालित पाया जाता है तो सीआरपी से जांच कराकर सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!