समाज कल्याण सेवा संस्थान गढ़वा के केंद्रीय अध्यक्ष ने एसडीओ से भवनाथपुर प्रखंड में लंबित मामले की जांच कराने का किया मांग

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर समाज कल्याण सेवा संस्थान गढ़वा के केंद्रीय अध्यक्ष सर्वेश ठाकुर ने श्री बंशीधर नगर एसडीओ को आवेदन सौंपकर भवनाथपुर प्रखंड में लंबित मामले की जांच पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष कराने की मांग की है।

साथ ही भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा को भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम द्वारा अपमानित किये जाने के मामले पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
सौंपे गये आवेदन में श्री ठाकुर ने कहा है कि गढ़वा जिले के भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम ने भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी को सरकार एवं जिला प्रशासन के पत्र का अनुपालन कराने की आग्रह करने पर काफी अपमानित किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि जिपस लगातार अबुआ आवास योजना एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए लगातार पत्राचार करते रही हैं। परंतु बीडीओ उस पत्र के आलोक में कार्रवाई करने के बदले और तेजी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। अबुआ आवास योजना के योग लाभुकों से रिश्वत नहीं मिलने के कारण सूची से नाम हटा दिया गया है। इसका विरोध करने पर बीडीओ ने जिपस श्रीमती शर्मा के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया। साथ ही बीडीओ ने सरकार के पत्र का अनुपालन नहीं करने की बात करते हुए जिपस को कहा कि आपका जगह यहां नहीं है। यहां तक कि बैठने लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं कराते हुए भी अपमानित किया। श्री ठाकुर ने कहा कि जिपस रंजनी ने तृतीय वर्ग की नौकरी से त्यागपत्र देकर स्वतंत्र रूप से समाज की सेवा करने के लिए जिला परिषद के रूप में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सेवा दे रही हैं। उनका अपमान जिलावासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीडीओ पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!