Location: पलामू
मेदिनीनगर।रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ स्थित सनातन पब्लिक स्कूल में कार्यरत महिला सफाई कर्मी के सिर पर गुरुवार की दोपहर स्कूल में सफाई करने के दौरान सर पर भारी पटरा गिर गया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी विनोद राम की पत्नी सीता देवी उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है। इसके बाद स्कूल में तैनात अन्य कर्मियों के द्वारा महिला को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।











