सड़क हादसे में मजदूर महिला की मौत, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पिपराताड़ थाना क्षेत्र के ओछरा गांव निवासी स्वर्गीय बाल गोविंद भुइयां की पत्नी रीमा देवी (50 वर्ष) की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतका के बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि रीमा देवी मजदूरी का कार्य करती थीं। शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे वे गांव के पास गमहेल स्थान पर एक मंदिर निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल रीमा देवी को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में पिपराताड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि दोपहर में घटना की सूचना मिलते ही वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोपहिया वाहन और उसके चालक को जब्त कर थाना ले आई है। मामले की जांच जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!