सड़क पर किसान, सोशल मीडिया पर ज्ञान दे रहे पक्ष, विपक्ष के नेता

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर : सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये लाख दंभ भरे। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी खेती-किसानी और आर्थिक स्थिति दोनों पर सीधा असर पड़ रहा है। यूरिया खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। यूरिया खाद के लिये किसान मजबूर होकर रोज डीलरों के यहां एवं सड़क पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के नेताओं की बोलती भी बंद है। सभी हल्के में ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर कोरम पूरा कर रहे हैं। उधर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा किसानों के बीच खाद वितरण सुगम करने के लिये सभी लाइसेंसी खाद दुकानों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। किंतु प्रतिनियुक्त कर्मियों की उदासीनता के कारण खाद वितरण नहीं हो पा रही है। नतीजा खाद वितरण हंगामा की भेंट चढ़ जा रही है। जिससे किसान बिना खाद लिये वैरंग वापस लौट जा रहे हैं। सोमवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। घंटों इंतजार के बाद भी जब किसानों को यूरिया खाद नहीं मिला, तो उनकी नाराजगी सड़क पर फूट पड़ी। किसान बड़ी संख्या में गर्ल्स हाईस्कूल के समीप एनएच-75 पर पहुंच गये और सड़क जामकर प्रदर्शन करने लगे। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे आम लोगों को भी आवागमन करने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में सड़क जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर सड़क खाली कराया, तब जाकर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि उन्हें हमेशा अनदेखा किया जाता है। सरकार दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन किसानों तक लाभ नहीं नहीं पहुंच पाती है। किसानों ने कहा कि वे लोग भोर से ही खाद के लिये भटक रहे हैं। लेकिन खाद नहीं मिल रहा है।
जल्द ही उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो उनकी खेती चौपट हो जायेगी और परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो जायेगी। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर जल्द ही खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!